फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में पहुंचे म्हारे चार खिलाड़ी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। क्वार्टर फाइनल मुकाबले का विजेता मुक्केबाज लखविंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मनोज बॉक्सिंग अकादमी के चार खिलाड़ी रोहतक में चल रही मुक्केबाजी की प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। अलग-अलग भार वर्ग में तीन महिला समेत चार खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आज रविवार और तीन खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में अपना मुकाबला खेलेंगे। उनसे भी अकादमी के खिलाड़ी और कोच सेमीफाइनल मुकाबला खेलने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

अकादमी के संचालक एवं कोच राजेश कुमार ने बताया कि रोहतक में ओपन टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत आरईसी फाउंडेशन की ओर से मुक्केबाजी की प्रतियोगिता कराई जा रही है। यह प्रतियोगिता 22 अक्तूबर को संपन्न हाेगी। इस प्रतियोगिता में उनके सात खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें उनकी अकादमी के चार खिलाड़ी महिलाओं के 33 किलो भार वर्ग में रितिका, 43 किलो में धुव्रिका, 54 किलो में जिया और पुरुषों के 40 किलो भार वर्ग में लखविंद्र सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया।
बताया कि अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर इन खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा आज रविवार को तीन खिलाड़ी हर्षित, हर्षजोत और अनुष्का सेमीफाइनल के लिए लडेंगे। आज उनका क्वार्टर फाइनल में मुकाबला होगा। उनको पूरी उम्मीद है ये तीनों खिलाड़ी भी सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सातों खिलाड़ी खूब मेहनत कर रहे हैं। उनको अपने खिलाड़ियों से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। राजेश कुमार ने बताया कि आरईसी फाउंडेशन ओपन टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम काम कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य भारतीय मुक्केबाजी के विकास में योगदान देना है साथ ही महत्वाकांक्षी मुक्केबाजों को राष्ट्रीय परिदृश्य में अपनी पहचान बनाने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें