फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार की मौत, 302 केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 39 दिन रोजाना कोरोना लोगों की जान ले रहा, जिससे की 39 दिन में 67 की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा तो स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार है, यदि कुल मौत काउंट की जाए तो इन 39 दिनों में 120 से ज्यादा वायरस से संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। सरकारी आंकड़ों से बाहर मरने वालों में अधिकतर केस दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों के रहे हैं। वहीं हरियाणा के ही कई जिलों से कुछ संक्रमितों की कुरुक्षेत्र के अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हुई तो उनका संस्कार भी यहीं पर किया गया। रोजाना शमशान में औसत 6 से 7 चिताएं जलती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक कुल 214 संक्रमितों ने जिंदगी की जंग को हारा है। लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता तो बढ़ा ही रहा है, वहीं लोगों के बीच भी दहशत का माहोल बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले में चार लोगों की कोरोना से मौत हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिर्फ दो के आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं। इसके अलावा 154 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कोरोना से संक्रमित 302 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 15817 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 310659 में से 289776 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। कोरोना पॉजिटिव सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र निवासी 68 वर्षीय महिला और लाडवा वार्ड-10 निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस जिले में अब तक 18423 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 15817 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 214 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 2392 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें