फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चार संक्रमित मिले, 13 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को कोरोना के चार केस सामने आए हैं, वहीं 13 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 748412 सैंपलों में से 720836 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वीरवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 432 कोविड के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें आरटी पीसीआर के 244 और रैपिड एंटीजन के 188 सैंपल शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.31 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.63 पर है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 58 है। वीरवार को चार व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और 13 मरीज को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार अब तक 27149 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 26691 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं तथा अब तक 400 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोविड पॉजिटिव 50 मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है और आठ मरीज को अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें