कुरुक्षेत्र। ‘गीता ज्ञान अमृतम्’ तस्ववुर, ‘अतिश्योक्ति’ व ‘बिखरे मोती’ पुस्तकों के विमोचन का कार्यक्रम आज शनिवार को ढांड रोड पर स्थित एक पैलेस में होगा। यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक शायर, कवि, चिंतक व साहित्यकार डॉ. हरीश कुमार ‘लाडला’ पूर्व आईजीपी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश बिंदल शिरकत करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डीजीपी हरियाणा केपी सिंह आईपीएस, विशिष्ठ अतिथि डॉ. आरसी मिश्रा चेयरमैन हरियाणाा पुलिस शिकायत प्राधिकरण, वशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा कुलगुरु कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, वशिष्ठ अतिथि एसके गोयल, पूर्व एसई बिजली विभाग हरियाणा व वशिष्ठ अतिथि रामकुमार वेदाचार्य अलेवा के द्वारा उपरोक्त पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम में देश व प्रदेश के महान साहित्यकार, कवि, शायर व अन्य महान विभूतियां भी शिरकत करेंगी। उन्होंने बताया कि पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के बाद एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि शिरकत करेंगे। डॉ. हरीश कुमार ‘लाडला’ ने बताया कि ‘गीता ज्ञान अमृतम्’ धार्मिक पुस्तक है। पुस्तक में गीता के 18 अध्यायों व 700 श्लोकों को कामधेनु छंद में भावानुवाद करके इसकी रचना की गई है।