यमुनानगर। एक सप्ताह पहले एक युवक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबकि, बीते 23 दिसंबर को रक्षित नेगी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। इस मामले में शहर थाना यमुनानगर में केस दर्ज किया गया था। थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्य, अंश, अनिकेत व एक किशोर को काबू किया है। तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जबकि, किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।