फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी कर्मियों से 23 हजार 400 रुपये छीनने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गत सप्ताह बाइक सवार युवकों द्वारा कंपनी कर्मियों से 23 हजार 400 रुपये छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने छीना गया बैग, 11 हजार रुपये व वारदात में इस्तेमाल दोनों बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज शिकायत में रविंद्र निवासी कनालसी (यमुनानगर) ने कहा कि वह और यमुनानगर के गांव तस्कर खादर निवासी मंदीप पिहोवा में एक प्राइवेट कंपनी का कैश कलेक्शन का काम करते हैं। सात नवंबर दोपहर करीब 12 बजे वह गांव दीवाना से कैश कलेक्शन के 23 हजार 400 रुपये इकट्ठा करके बाइक पर सवार होकर जमा कराने के लिए स्पाइस मनी के दफ्तर जा रहे थे। बाइक मंदीप चला रहा था और वह बैग लेकर पीछे बैठा था। उसके बैग में आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, एक एटीएम व पर्स था। पर्स में 3500 रुपये अलग से थे। जैसे ही वह लोग करीब एक बजे बाबा श्रवण नाथ स्कूल वाली गली में पहुंचे तो पीछे से दो बाइक पर आए चार युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी और दो युवकों ने उसके हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो ने करते हुए आरोपी सुनील, जसविंद्र सिंह,गुरविंद्र व गौरव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल करते हुए छीना गया बैग, 11 हजार रुपये व वारदात में इस्तेमाल दोनों बाइक बरामद कर ली। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें