शाहाबाद। गांव जोगी माजरा के पास सड़क हादसे में गांव ढंगाली के पूर्व सरपंच रोशन ढंगाली की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल पर शाहाबाद से अपने गांव लौट रहा था। जब वह गांव जोगी माजरा के पास उनके पुत्र बंटी ने ट्रेक्टर ट्राली को पीछे से क्रॉस करना चाहा, तो मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और उनकी मोटरसाइकिल ट्राली के नीचे आ गई।
इस हादसे में मोटरसाइकिल के पीछे बैठे पूर्व सरपंच रोशन लाल ट्राली के टायर के नीचे आ गया जबकि पुत्र दाई और गिर गया। मौके पर ही पूर्व सरपंच की मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना डायल-112 पर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शाहाबाद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया। पूर्व सरपंच अपने पीछे पत्नी लीलावती, बड़े पुत्र प्रवीण कुमार, उनकी पत्नी और दो पौत्र, अविवाहित पुत्र बंटी और पांच विवाहित पुत्रियों को छोड़ गए है। उन्होंने बताया कि पूर्व सरपंच की मृत्यु के बाद गांव ढंगाली में शोक की लहर है।