फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पूर्व सांसद कैलाशो सैनी को बनाया कांग्रेस अनुशासन कमेटी की सदस्य

Thu, 30 Oct 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
बाबैन। पूर्व सांसद कैलाशो सैनी।
विज्ञापन
बाबैन। पूर्व सांसद कैलाशो सैनी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कैलाशो सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उसके प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद राज्यसभा एवं प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद और लोकसभा रोहतक से सांसद चौ. दीपेंद्र सिंह हुड्डा को इस सम्मान का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य जनता की आवाज को बुलंद करना और संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। वे सदैव पार्टी के अनुशासन और सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहकर संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्य करती रहेंगी। संवाद
विज्ञापन

बाबैन। पूर्व सांसद कैलाशो सैनी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें