फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सामान कम मिलने पर पूर्व डिपो धारक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सरकारी डिपो की जांच करने पर गेहूं, चीनी, सरसों का तेल व बाजरा कम पाए जाने पर पुलिस ने पूर्व डिपो धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर में दर्ज शिकायत में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के निरीक्षक संजीव नेहरा ने बताया कि पिपली के पूर्व डिपो धारक राहुल के डिपो की भौतिक जांच पड़ताल 22 अगस्त 2023 को हुई थी। इसकी जांच रिपोर्ट में गेहूं पीओएस मशीन के अनुसार मात्रा 135.47 क्विंटल भौतिक जांच के दौरान पाई गई, जिसकी मात्रा 30 क्विंटल कम थी। वहीं चीनी 594 किलोग्राम में 80 किलोग्राम कम पाई गई। सरसों तेल 227.9 लीटर में 25.9 लीटर कम मिला। बाजरा 311 किलोग्राम 150 किलोग्राम में से 161 किलोग्राम कम पाया गया। इसके अतिरिक्त डिपो धारक द्वारा अगस्त 2023 में कांफेड द्वारा भेजी गई गेहूं 167 किलोग्राम भी अपनी मशीन में रिसीव नहीं की गई थी और न ही भौतिक रूप से उसके पास उपलब्ध थी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें