कुरुक्षेत्र। भंडारे में सेवा करते श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं साया के सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं साया के तत्वावधान में मंगलवार को युवा समाजसेवी गौरव मित्तल द्वारा भंडारे का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों, यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गौरव मित्तल को बधाई देते हुए कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जीवन को जोड़ना अत्यंत सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर विशेष गर्ग, कुलवंत गर्ग, जयपाल गोयल, जितेंद्र अग्रवाल, अभय मित्तल, अर्जुन गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।