फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनी फूड टेस्टिंग कमेटी

Sat, 02 Mar 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पुरुष छात्रावास के खाने की गुणवत्ता पर अब सवाल नहीं उठेंगे। इसके लिए फूड टेस्टिंग कमेटी का गठन किया है। चार सदस्यीय कमेटी में डिप्टी चीफ वार्डन कंप्यूटर साइंस विभाग के डॉ. चंद्रकांत एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. सोमवीर जाखड़ और वार्डन स्टैटिक्स विभाग के डॉ. जितेंद्र कुमार एवं टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग के डॉ. मनीष कुमार शामिल हैं।



यह कमेटी छात्रावास की मेस का औचक निरीक्षण करेगी कि अच्छी गुणवत्ता का भोजन विद्यार्थियों दिया जा रहा है या नहीं और इसी के साथ खाने को बनाने वाली खाद्य सामग्रियों का निरीक्षण भी यह कमेटी करेगी। इससे पहले कई बार खाने की गुणवत्ता को लेकर विद्यार्थी प्रदर्शन कर प्रशासन के संज्ञान में डाल चुके हैं कि छात्रावास में खाने की गुणवत्ता अच्छी नहीं है और न ही अच्छी गुणवत्ता की सब्जियों का प्रयोग किया जाता है, जिसको संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा यह उचित कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चीफ वार्डन डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि फूड टेस्टिंग कमेटी के गठन करने का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के किया गया है कि विद्यार्थियाें को स्वस्थ और अच्छी डाइट मिले और कोई भी कर्मचारी अपने कार्य में लापरवाही न बरते। चार सदस्यीय कमेटी में दो डिप्टी चीफ वार्डन और दो वार्डन शामिल है, जोकि समय-समय पर छात्रावास की मेस में खाने की गुणवत्ता का निरीक्षण करेंगे कि विद्यार्थियों को अच्छी गुणवत्ता और अच्छी खाद्य सामग्री से बना भोजन मिल रहा है या नहीं। इससे कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक के निरीक्षण के अच्छे परिणाम ही मिले है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें