कुरुक्षेत्र। जब भी हम घर से सड़क पर निकलें तो यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। सड़क पर भले ही पैदल चलना हो या फिर वाहन पर सवार होकर, लेकिन इन नियमों की पालन हर पल करनी होगी। यह पुलिस के डर से नहीं बल्कि अपनी व दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अनिवार्य है।
यह पाठ, जिला पुलिस के यातायात समन्वयक एसआई रोशन लाल ने पढ़ाया। वे अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सेक्टर 10 मार्केट में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में युवाओं को यातायात नियमों से अवगत करवा रहे थे। कार्यक्रम में करीब 70 युवा व उनके अभिभावक शामिल रहे। इस दौरान यातायात विभाग की ओर से उनका वाहन चलाने का परीक्षण भी किया गया। एसआई रोशन लाल ने कहा कि यह यातायात नियमों की अनदेखी का ही परिणाम है कि हर रोज सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। अगर नियमों की पालन सही रूप से की जाए तो हादसों पर अंकुश लग सकता है और अनेक जिंदगी बचाई जा सकती है। पिछले वर्ष भी जिला में ही औसतन 14 हादसे हर माह हुए।
बॉक्स
फोटो 3
यातायात नियमों की दी जानकारी : वीरेन
गांव बारना से आए युवा वीरेन बारना ने कहा कि पुलिस अधिकारी ने यातायात नियमों की बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कि जब भी चार पहिया वाहन चलाना है तो सीट बेल्ट बेहद जरूरी होती है। दोपहिया वाहन पर हेलमेट अवश्य पहना चाहिए। वाहन की स्पीड भी सीमा के अनुसार ही होनी चाहिए।
बॉक्स
फोटो 23
हर जिंदगी का रखना होगा ख्याल : रीषिता
पुराना शहर वासी रीषिता धवन का कहना है कि कार्यक्रम में बताया गया कि यातायात नियमों का पालन कर हम अपनी व दूसरों की जिंदगी बचा सकते हैं। हमें सड़क पर निकलते ही हर जिंदगी का ख्याल रखना होगा और यह यातायात नियमों की पालन कर ही संभव है। ऐसे कार्यक्रमों से नियमों की अहम जानकारी मिलती है और ये समय-समय पर किए जाने चाहिए।
बॉक्स
फोटो 5
अमर उजाला का सराहनीय कदम : आर्यन
गांव शादीपुर से आए युवा आर्यन का कहना था कि हर वाहन चालक को यातायात नियमों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। ऐसी जानकारी हमें ऐसे कार्यक्रमों के जरिए ही मिल पाती है। अमर उजाला की ओर से भी यह सराहनीय कदम उठाया जा रहा है, क्योंकि नियमों की जानकारी होगी तो उनका पालन कर अपनी व दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है।
बॉक्स
फोटो 4
पुलिस की सख्ती व जागरूकता दोनों जरूरी : सक्षम
झांसा रोड के रहने वाले सक्षम का कहना था कि यातायात नियमों को लेकर पुलिस की ओर से जागरूक किया जाना सराहनीय है, जिसके साथ ही सख्ती भी जरूरी है, लेकिन हमें चालान व पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं बल्कि अपना व दूसरे का सफर सुगम बनाए रखने व किसी हादसे से बचने के लिए नियमों की पालना अवश्य ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की ओर से भी यह कार्यक्रम सराहनीय है। समाचार पत्र की ओर से सामाजिक दायित्व बखूबी निभाया जा रहा है।