फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पूर्व बिजली मंत्री ओपी जिंदल को पुष्पांजलि अर्पित

विज्ञापन
लाडवा। पार्क में पूर्व मंत्री ओपी जिंदल को पुष्पांजलि अर्पित करते कार्यकर्ता। स्वयं
विज्ञापन
लाडवा। पूर्व बिजली मंत्री ओमप्रकाश जिंदल को पार्क स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। जिला कोषाध्यक्ष अंकुश गोयल ने कहा कि विख्यात उद्यमी पूर्व बिजली मंत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश जिंदल महान जनसेवक थे। पवन गर्ग ने ओपी जिंदल को उदार व्यक्तित्व बताया। उन्होंने जेएसडब्लू ग्रुप, जिंदल स्टील एंड पावर व जिंदल स्टेनलेस स्टील लिमिटेड सहित कई उद्योग स्थापित कर देश के विकास में योगदान दिया। मार्केट कमेटी चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि उन्हें बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। अपने सकारात्मक कार्यों से जनता को प्रभावित किया। इस अवसर पर रामस्वरूप बरहान, शमशेर सिंह बन, राम दयाल छलौंदी, नरेंद्र शर्मा सलेमपुर, राजबीर शर्मा भोगपुर, नवीन गर्ग सोंटी, संजीव मंढाण धनोरा-जागीर, रविंद्र कश्यप सूरा और प्रदीप सोंटी ने भी पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें