फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर बाढ़ बचाव प्रशिक्षण शिविर 15 से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। इस वर्ष भी 15 से 20 अप्रैल तक ब्रह्मसरोवर पर बाढ़ बचाव प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षणार्थियों को बाढ़ बचाव से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि बाढ़ बचाव प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणार्थियों के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोगों के लिए अच्छी गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। यह भोजन 15 से 20 अप्रैल तक दिया जाएगा। इस व्यवस्था के लिए विभिन्न पार्टियों से निविदाएं आमंत्रित की गईं है। इसके लिए 12 अप्रैल तक टेंडर भरा जा सकता है। इसके लिए पार्टी को 50 हजार रुपये प्रतिभूति के रूप में जमा करवाना होगा। इसके लिए डीआरओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें