फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पांच स्कूली बसें जब्त, छह के काटे चालान

Tue, 16 Apr 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महेंद्रगढ में हुए स्कूल बस हादसे के बाद प्रशासन सख्त है और निजी स्कूल बसों की लगातार जांच की जा रही है। सोमवार को भी टीम ने अलग-अलग जगहों पर स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पांच निजी स्कूल बसाें को जब्त किया गया और छह के चालान किए गए। उन पर 29 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। वहीं पिछले दो दिन छुट्टी के दौरान भी टीम ने 937 स्कूल बसों के दस्तावेजों और फिटनेस को जांचा था। इस दौरान 27 बसों के चालान किए गए और कमियां पाई जाने वाली बसों को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आरटीए विभाग की ओर से हर वीरवार को स्कूल बसों का निरीक्षण करने का दिन तय किया गया, जिसमें वह अलग-अलग जगह स्कूल बसों का औचक निरीक्षण करेंगे और नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले चालकों और बसों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरटीए सचिव राजीव प्रसाद ने कहा कि कनीना में स्कूल बस दुर्घटना के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती के साथ स्कूल बसों की बारीकी से जांच की है। पिछले दो दिन से स्कूल बस निरीक्षण अभियान एसडीएम, डीएसपी, शिक्षा व आरटीए विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त टीमों द्वारा किया गया है। इसमें थानेसर उपमंडल में 300 बसे, शाहबाद उपमंडल में 264 बसे, पिहोवा उपमंडल में 225 बसे और लाडवा उपमंडल में 148 बसों की जांच की गई। मंगलवार को दुर्गाष्टमी पर्व के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल सुबह 10 बजे लगेंगे जबकि छुट्टी दोपहर ढाई बजे होगी। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने यह पुष्टि की तो वहीं निजी स्कूलों की ओर से भी शेडयूल जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें