फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवती सहित पांच लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग जगहों से एक युवती समेत पांच लोग लापता हो गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने केयूके थाना पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि हिमांशु निवासी लाडवा 16 मार्च को उसकी 19 साल की बेटी को शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने युवक को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में महेंद्र सिंह वासी मोरथली पिहोवा ने 17 मार्च को सदर थाना पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उसके बेटे नैब सिंह (32) को रतन सिंह, रजत वासी हरिगढ़ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा शाहाबाद क्षेत्र से संदिग्ध हालात में 18 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। इसके अलावा एक महिला ने केयूके थाना पुलिस को शिकायत में कहा कि उसका पति चेतन (34) 5 जून 2014 से लापता है, जो घर से बिना बताए कहीं चला गया था। उसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा। वहीं अमरजीत सिंह वासी बाबैन ने शिकायत में कहा कि उसका 22 साल का बेटा बलविंद्र सिंह 16 मार्च को अचानक घर से लापता हो गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें