फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत सहित पांच लोग जांच के लिए तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
नरकतारी मंदिर परिसर से हरे-भरे पांच पेड़ काटने के मामले में केडीबी ने तीर्थ के महंत को मामले की जांच के तलब किया है। केडीबी ने पत्र जारी करते हुए महंत सहित पांच लोगों को जांच के लिए तलब किया है। जारी पत्र में केडीबी ने नरकातरी तीर्थ के महंत अवध दास, महंत केशव पुरी, गांव के पूर्व सरपंच सतबीर सिंह, नंबरदार अमर पाल और केडीबी के एएसडीई को जांच के लिए तलब किया है। वहीं, केडीबी ने पत्र की एक कॉपी ग्रीन अर्थ संस्था के सचिव एडवोकेट अशोक चौहान को भी भेजी है। यहां बता दें संस्था सचिव एडवोकेट सुशील कुमार ने नरकातारी मंदिर परिसर से दो पीपल, एक बरगद तथा दो डेक के हरे भरे पेड़ बिना किसी ठोस कारण काटने की शिकायत डीसी को भेजी थी। इस शिकायत में उन्होंने केडीबी कर्मचारियों पर पेड़ काटने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में केडीबी ने संज्ञान लेते हुए पत्र जारी करके जांच के लिए उपरोक्त पांच लोगों को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें