फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ पिपली। विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर में दर्ज शिकायत में सुरेंद्र सिंह निवासी करनाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अमेरिका जाना चाहता था। इसके लिए वह पश्चिम बंगाल निवासी राज सिंह व सुनीता राय से वर्ष 2022 में मिला था। उन्होंने यूएसए भेजने के लिए अलग-अलग समय पर 12 लाख रुपये लिए थे, मगर आरोपियों ने आज तक न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके 12 लाख रुपये वापस दिए। रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता है। उसने मई 2024 में एक शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी थी। शिकायत के बाद आरोपी राज सिंह ने उसके 12 लाख रुपये लौटाने के लिए राजीनामा किया था, मगर टालमटोल करता रहा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राज सिंह, सतीश कुमार राय, सुनीता राय, बबलू राय व अभिषेक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें