फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में कमरा लेकर चुराई पांच एलईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शातिर व्यक्ति ने होटल का कमरा किराए पर लिया और वहां से पांच एलईडी चोरी कर फरार हो गया। मामले का खुलासा होने पर होटल संचालक ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में मनोज वासी गांव खिदरपुरा ने कहा कि उसका थर्ड गेट के पास होटल है, जिसमें वह यात्रियों को कमरे भी किराए पर देते हैं। शाम को साढ़े 6 बजे एक व्यक्ति ने होटल में कमरा किराए पर लिया था। नियमानुसार होटल स्टाफ ने उस व्यक्ति की आईडी भी जमा की थी। आईडी में उसका नाम इख्तियार वासी गांव पावटा गदी वजीरपुर सवाई माधोपुर (राजस्थान) है। उक्त व्यक्ति रात 2 बजे से 5 बजे के बीच होटल से पांच एलईडी चुराकर ले गया। उसके जाने के बाद होटल कर्मी कमरे की सफाई करने पहुंचा तो कमरे से एलईडी गायब थी। साथ लगते कमरों की जांच की तो वहां भी एलईडी चोरी मिली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें