कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत पांच बच्चों को रेस्क्यू किया है। यह बच्चे लाडवा में मजदूरी कर रहे थे। टीम ने बच्चों को बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश कर उनकी काउंसलिंग कराई। स्माइल टीम के प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने थाना लाडवा के क्षेत्र से मजदूरी कर रहे पांच बच्चों को रेस्क्यू किया है। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश करके काउंसलिंग कराई गई। इनमें से तीन बच्चों के परिवार की तलाश कर उनकी भी काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद उन बच्चों को उनके माता-पिता के हवाले किया गया। वहीं दो बच्चों के माता-पिता से संपर्क नहीं हो पाया। इसलिए उन बच्चों को बाल आश्रम लाडवा भेजा गया है।