फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट, बेअदबी करने के मामले में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 152 पर गांव अजरावर के पास ढाबे पर सिख परिवार के साथ मारपीट और बेअदबी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की थी तथा उनकी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। एक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कब्जे से बिंडा भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी सतपाल, प्रिंस, सतीश व हरदम सिंह वासी अजरावर व धीरज वासी बुधीना जिला मुजफ्फरनगर (यूपी) को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

हरप्रीत सिंह वासी जडोके जिला तरनतार (पंजाब) ने चार सितंबर को थाना इस्माईलाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ड्राइवरी करता है। चार सितंबर को वह गुरलाट सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरप्रताप सिंह वासी टपई (अमृतसर), सुखदेव सिंह वासी तरणतारण व चार महिलाओं के साथ महाराष्ट्र से मोहाली जा रहे थे। वह सब लोग अलग-अलग गाड़ियों में थे। रास्ते में वह गांव अजरावर के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। वह खाना खाने लगे तो उनको खाना खराब लगा, जिसकी शिकायत उन्होंने ढाबा संचालक से की थी। शिकायत करने पर ढाबा संचालक उनके बहस करने लगा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी थी। उसी समय ढाबे के अंदर से पांच लोग भी बाहर आ गए थे। उन्होंने भी उनके साथ मारपीट करते हुए उनकी पगड़ी उतार दी और उनके केशों की बेअदबी की थी। आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट व गाली गलौज की तथा उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए थे।
शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने उपरोक्त पांच आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी प्रिंस के कब्जे से मारपीट में इस्तेमाल एक बिंडा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें