फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों के बीच फिट्टो टूर्नामेंट

Wed, 22 Jun 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
प्रेरणा वृद्धा आश्रम में आयोजित टूर्नामेंट में बुजुर्गों के बीच हुए मैच का दृश्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रेरणा वृद्ध आश्रम  में मंगलवार को प्रेरणा एवं पहला कदम संस्था की ओर से फिट्टो टूर्नामेंट करवाया गया। सभी वृद्धों को दो टीमों ( प्रेरणा 5  एवं पहला कदम 5) में विभाजित कर टॉस कर मैच शुरू किया गया। टॉस के  बाद 72 वर्षीय प्रेरणा 5 के कप्तान अशोक शाह ने  गेंदबाजी और पहला कदम 5 टीम के कप्तान 68  वषीय एसएस शर्मा ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। दोनों टीमों के बीच कुल 3 मैच खेले  गए। खेले गए मैचों में दोनों टीमें 1-1 अंक के साथ बराबरी पर रही। 78 वर्षीय राजवंती को उनकी सटीक गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस  मैच में अंपायर की भूमिका प्रेरणा अध्यक्षा रेनू खुंगर और पहला कदम उपाध्यक्ष माखन शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम में जय भगवान सिंगला मेजबान के तौर पर उपस्थित रहे। इस आयोजन बालकिशन, बिनू शर्मा,  स्वाति गुप्ता,  शोभा राम, राजवंती, वर्षा  शर्मा,मुकंद लाल और सुमित गर्ग आदी उपस्ति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें