फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेक्टर-30 स्थित पार्क एक में प्रथम हिंदू सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में सेक्टर-30 स्थित पार्क एक में प्रथम हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन के अंतर्गत समरसता यज्ञ, मातृ-पितृ पूजन, संतों के प्रवचन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 30 के प्रधान डॉ. केवल कृष्ण ने बताया कि सेक्टर-30 में यह पहला हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य केवल राष्ट्र प्रेम को बढ़ावा देना ही नहीं बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और प्रेम की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने बताया कि समरसता यज्ञ के माध्यम से सर्वे भवंतु सुखिनः की भावना को साकार करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचाया जाएगा। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं और समाज को एक सूत्र में बांधने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित लोग भाग लेंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजकों की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यह आयोजन जिले में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें