फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुरानी रंजिश में शराब ठेकेदार पर फायरिंग, कार में लगी गोली

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चालक साइड की ​खिड़की में लगी गोली का निशान।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कौलापुर गांव के नजदीक शराब ठेकेदार को निशाना बनाते हुए बदमाशाें ने उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही शराब ठेकेदार ने कार को वापस मोड़कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि गोली कार की खिड़की में जाकर लगी। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। इस हमले के बाद से ठेकेदार और उसका परिवार डरा हुआ है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में रविंद्र पाल सिंह निवासी कौलापुर ने बताया कि वह दीपा लाडवा-समालखा के नाम से जारी शराब के ठेकों में बगैर रिकॉर्ड के साझेदार है। 21 दिसंबर को वह अपने दोस्त सुरेंद्र सिंह निवासी चनारथल के साथ अपनी वर्ना कार में सवार होकर ईशरगढ़ ठेके से अपने गांव जा रहा था। शाम सवा सात बजे के करीब वे साहिल खान के फार्म हाउस के पास पहुंचे तो राहुल उर्फ शंका, सोनू नैन, साहिल खान, साहिल फातिरमन, अमन, विक्की जज, सुमित लाठर अपने अन्य साथियों के साथ गेट के पास खड़े थे। अभी वह कुछ समझ पाता तभी राहुल उर्फ शंका ने उसे जान से मारने की नीयत से रिवाल्वर/पिस्टल से उस पर फायर कर दिया। यह गोली कार की चालक साइड की खिड़की में जाकर लगी। फायरिंग होते ही उसने एकदम ब्रेक लगाकर कार को रोक दिया। एकदम कार रोकने से उसका साथी सुरेंद्र कार के डैशबोर्ड के टकरा गया, जिससे उसे चोट भी लग गई। तभी सोनू नैन ने एक राउंड और फायर कर दिया। उसने तुरंत कार को वापस मोड़ लिया और पिपली की तरफ चल दिया। वहीं सुरेंद्र कार से नीचे उतरकर खेतों की तरफ भाग गया। इस हमले में वह और उसका दोस्त सुरेंद्र बाल-बाल बच गए। शिकायत पर पुलिस ने सात युवकों को नामजद करते हुए उनके अन्य साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।


पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना सदर प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला शराब ठेकेदारों की आपसी रंजिश का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें