फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच एकड़ के फाने जले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दयालपुर गांव में शार्ट सर्किट से खेतों में अचानक आग लग गई। इसमें पांच एकड़ के फसल अवशेष जलकर राख हो गए। दो दिन पहले ही किसान ने अपनी पांच एकड़ जमीन की फसल काटी थी। गनीमत रही कि आग दूसरे खेत में खड़ी फसल तक नहीं पहुंची। आग अगले खेत तक पहुंचती तब तक उससे पहले ही दमकल की दो गाड़ियों व दयालपुर और किरमिच गांव के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खेत के ऊपर से बिजली की हाइटेंशन और घरेलू बिजली के तार गुजर रहे हैं। तेज हवा के कारण तार आपस में टकरा गए, जिससे शॉर्ट सर्किट होने पर चिंगारी खेत में खड़े फानों में गिर गई, जिससे देखते ही देखते आग लग गई। सूचना के बाद किसान ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही आग दूसरे खेत में खड़ी फसल तक नहीं पहुंची, अन्यथा किसान का काफी नुकसान हो जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें