फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मिठाई की दुकान में रखे गैस सिलिंडर में आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शहर में बुधवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब अति व्यस्त चौक बराड़ा रोड के प्रताप मंडी मोड़ पर एक मिठाई की दुकान में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर वहां अफरा-तफरी मच गई और दुकान मलिक ने सिलिंडर को दुकान से निकाल बाहर फेंक दिया। घटना प्रताप मंडी चौक स्थित लाम्बा स्वीट्स की है, जहां सिलिंडर से आग इतनी तेज निकल रही थी कि पास जाने का कोई साहस नहीं जुटा रहा था। तभी दुकान मालिक इन्द्र लाम्बा ने सूझबूझ से काम लिया और एक पुरानी बोरी को पानी में भिगो कर सिलिंडर के ऊपर रख दिया, जिसके बाद चंद मिंटो में आग पर काबू पा लिया गया। दुकान मालिक इन्द्र लाम्बा ने बताया कि आज यह पहली बार हुआ है। अंदेशा है कि शायद नए सिलिंडर में ही कोई खराबी होगी, जिसकी वजह से आग लग गई। हालांकि इस हादसे से कोई नुकसान नहीं हुआ है और न ही कोई प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें