फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री के काफिले की पायलट गाड़ी में लगी आग

Fri, 15 Jan 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा से गुजर रहे वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के काफिले की पायलट गाड़ी में एकाएक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और गाड़ी को साइड में किया और सभी पुलिसकर्मी कूद गए। पानी डालकर आग पर काबू पाया। एकाएक गाड़ी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। नेशनल हाइवे नंबर-65 पर स्थित गांव भट्ठ माजरा के पास पीसीआर-5 में एकाएक आग लग गई। यह पीसीआर हरियाणा सरकार के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के काफिले को पायलट कर रही थी। इस पीसीआर में में दो पुलिस कर्मियों के साथ ही एक होमगार्ड का जवान भी था। गाड़ी में शामिल एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि काफिला जब गांव भट्ठ माजरा के पास पहुंचा तो एकाएक गाड़ी के बोनट से धुआं निकलते हुए दिखाई दिया। देखते ही देखते धुआं काफी तेज हो गया तो चालक जयप्रकाश ने गाड़ी काफिले से हटकर साइड में लगाई और सभी पुलिसकर्मी गाड़ी से उतर गए। गाड़ी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। गाड़ी में आग लगी देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। बाद में क्रेन की मदद से गाड़ी को ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें