फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा रोड पर ट्रांसफार्मर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। लाडवा रोड पर चुंगी के पास बुधवार की देर रात एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें पास ही स्थित एक जूस के खोखे तक पहुंच गईं, जिसके चलते खोखा पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय दुकानदारों और आसपास के लोगों ने तुरंत अपने स्तर पर पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह कंट्रोल कर लिया। इस घटना में जूस के खोखे को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें