फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कॉन फूड फाउंडेशन के बारदाने में रंजिशन लगाई आग, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मिर्जापुर में इस्कॉन फूड रिलीज फाउंडेशन में पड़े बारदाने में किसी ने आग लगा दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केयूके थाना पुलिस को दी शिकायत में फाउंडेशन के अनिरुद्ध अग्रवाल ने कहा कि 13 जून को शाम साढ़े छह बजे किचन परिसर के एक हिस्से बारदाना, सिलिंडर पड़े थे। वहां से धुआं उठा रहा था। जांच की तो पाया कि वहां आग लगी हुई है। उन्होंने पानी डालकर आग बुझा दी। इस हिस्से का साफ करा दिया गया। सुबह तीन बजे फिर आग की लपटे दिखाई दीं। इस पर डायल 112 व दमकल विभाग को फोन किया गया। कई बार फोन करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर आसपास रहने वाले ग्रामीणों, कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें