फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पराली के बंडलों में लगी आग, नुकसान की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। लाडवा रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में रखी पराली के बंडलों में आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पराली के गुलहा बनाने की फैक्ट्री है, जहां शाम के समय अचानक आग लगी दिखाई दी। करीब चार एकड़ एरिया में पराली के बंडल रखे हुए थे, जिनमें आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड केंद्र से दो गाड़ियां पहुंची तो वहीं क्रेन व ट्रैक्टरों के जरिए भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। संभावना जताई जा रही है कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी है। फैक्ट्री संचालक जयपाल का कहना था कि आग से उन्हें बड़ा नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने माना कि शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें