फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टायर की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। नेशनल हाईवे पर बस अड्डे के समक्ष स्थित टायर की एक दुकान में शुक्रवार आधी रात को अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। शाहाबाद, कुरुक्षेत्र व अंबाला से आई दमकल विभाग की 20 गाड़ियों ने करीब नौ घंटे बाद आग पर काबू पाया। सैनी टायर के नाम से स्थित दुकान में रात करीब पौने एक बजे अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसकी सूचना दुकान मालिक हरदीप सैनी को दी गई। उन्होंने तत्काल ही दमकल केंद्र पर सूचना दी और जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची आग बुरी तरह से भड़क चुकी थी। आसपास की दुकानों तक भी पहुंचने लगी, लेकिन शाहाबाद के बाद कुरुक्षेत्र व अंबाला से भी दमकल विभाग की गाड़ियां मंगवाई गईं, जिसके बावजूद सुबह करीब 10 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

दुकान में आग इस कदर भड़की थी कि आसपास की दुकानें भी चपेट में आने लगी थी। इस घटना से जहां दूसरे दुकानदारों में भी अफरा-तफरी मची रही वहीं हाईवे से गुजरते वाहन चालक भी यह दृश्य देख सन्न रह गए। दुकान में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है, वहीं दुकानदार हरदीप सैनी की मानें तो आग लगने से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


दमकल की गाड़ी लेट पहुंचने का आरोप
दुकान मालिक हरदीप सैनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आग से उनकी दो दुकानें और पीछे एक गोदामनुमा दुकान में रखे सभी नए-पुराने टायर, सैकड़ों अलॉय व्हील, मशीनें और टूल्स जलकर राख हो गए हैं। इसके अलावा दुकान भी पूरी तरह से जल गई। आरोप लगाया कि उन्होंने रात 12:48 बजे शाहाबाद दमकल केंद्र को आग लगने की सूचना भी दे दी थी, लेकिन 10 मिनट बाद उनके पास लोकेशन पूछने के लिए ही कॉल आई। जब 20 मिनट इंतजार के बाद भी दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची तो वे खुद कार्यालय पहुंचे। कॉल करने के करीब 40 मिनट बाद ही दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची लेकिन आग पर काबू न किया जा सका। ऐसे में कुरुक्षेत्र व अंबाला से भी गाड़ियां बुलाई गई। उधर थाना प्रभारी ललित कुमार का कहना है कि उन्हें रात ही आग लगने की सूचना मिल गई थी, जिसके बाद थाना टीम मौके पर पहुंच गई थी। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें