फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज मांगने, मारपीट करने एवं प्रताड़ित करने के मामले में 5 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दहेज मांगने, मारपीट करने एवं प्रताड़ित करने के मामले में पति विकास, ससुर बलजीत, सास संतोष निवासी गांव बरसालू और ननंद विन्नी तथा ननदोई सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में शाहाबाद हुडा निवासी युवती ने बताया कि कुरुक्षेत्र में विकास के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल वालों ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और विदेश भेजने के लिए सात लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग की। शादी के अगले दिन ही जब उसकी डोली ससुराल पहुंची तो उसकी सास ने खाना बनाने के लिए और घर की सफाई करने के लिए कहा। वह चुपचाप सहन करती रही। इस पर भी उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते रहे। उसके ससुराल वालों ने कहा कि उनके रीति रिवाजों के अनुसार बहु के मायके वाले पहले साल राशन पानी और कपड़े का सारा खर्च करते हैं। इसलिए अपने घर से एक साल का खर्चा लेकर आओ। इस पर आपसी बातचीत हुई तो उसके ससुराल वाले मान गए। इसके बावजूद भी उसके ससुराल वाले उसे परेशान करते और प्रताड़ित करते। जब वह अपने परिजनों से पैसे लाने से मना करती तो उसकी पिटाई करते और गला दबाने की कोशिश भी की। इस पर एक पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें उसके ससुराल वालों ने गलती मानी और आगे से ऐसा न करने बारे कहा। कुछ समय बाद ही उन्होंने फिर मारना पीटना शुरू कर दिया। उसने अपने परिजनों को सूचित किया तो वह उसे अपने साथ शाहाबाद ले आए। जब पंचायत हुई तब भी उसके ससुराल वाले 7 लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल व एक साल का खर्चा की मांग की। उसके परिजनों ने उसके ससुराल वालों से बातचीत की, लेकिन अपनी गलती न मानते हुए उल्टा शिकायतकर्ता पर ही इल्जाम लगाने शुरू कर दिए और शिकायतकर्ता के माता पिता से भी गाली गलौच की। पुलिस ने जालसाजी, धोखाधड़ी, दहेज मांगने व मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें