इस्माईलाबाद। चिब्बा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की ओर से एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चिब्बा गांव के निवासी विनोद कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह रात्रि करीब साढ़े दस बजे गांव की एक दुकान से कुछ सामान लेने के लिए गया। दुकान बंद होने पर जब वह वापिस अपने घर आ रहा था तो रास्ते में रणजीत सिंह अपने घर के बाहर खड़ा था, उसने उसको देख गाली गलोच करनी शुरू कर दी। रणजीत सिंह उससे पहले ही से उसके साथ रंजिश रखता है। जब उसने उसे गाली देने पर आपत्ति जताई तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के बाद घायल अवस्था में एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे करनाल रैफर कर दिया गया। संवाद