फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हादसे के बाद की मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांधी नगर में हादसे के बाद एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बीरू राम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि 12 अक्तूबर को उसका पांच वर्षीय भतीजा गली में खेल रहा था तभी हैप्पी ने तेज गति से स्कूटी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद उसके साथ कहासुनी हुई लेकिन आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। इसके बाद वह दोपहर के समय झांसा रोड पर किराना की दुकान पर गया, जहां पहले से ही खड़े उक्त आरोपी व कुछ अन्य युवकों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन






गैस से भरा सिलिंडर उठाकर बाइक सवार फरार
कुरुक्षेत्र। गाड़ी में रखे गैस सिलिंडरों में एक बाइक सवार एक सिलिंडर उठाकर फरार हो गए। विक्की ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह भारत गैस एजेंसी से होम डिलिवरी का काम करता है। अन्य दिनों की तरह गत दिवस भी वह पत्थरों वाली गली में गैस सिलिंडर देने आया हुआ था। वह सिलिंडर दे रहा था तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उसकी गाड़ी से गैस सिलिंडर उठाकर फरार हो गए। उसने उनका पीछा भी किया लेकिन वे फरार होने में सफल रहे।



पुल के नीचे बंधी बकरियां चोरी
कुरुक्षेत्र। मोहन नगर रेलवे पुल के नीचे बंधी हजारों रुपये की बकरियां चोरी कर ली गई। जयपाल ने बताया कि उन्होंने हर रोज की तरह पुल के नीचे अपनी चार बकरियां बांधी हुई थी। नौ अक्तूबर को बकरियां चोरी कर ली गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन






छत से हजारों का सामान चोरी कर ले गए
कुरुक्षेत्र। मलिक मेडिकल हॉल के समीप छत से हजारों का सामान चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। हुकम चंद ने पुलिस में शिकायत दी है, जिसमें बताया कि छत से चोर दो क्विंटल गेहूं, बिजली के तार व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इससे पहले भी यही से हजारों के सामान की चोरी की गई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें