फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुकान में शराब पीने से मना करने पर मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। दुकान में शराब पीने से मना किया तो वहां मौजूद दो युवकों से मारपीट की गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साहिल कुमार निवासी रोशनपुर जिला अंबाला ने थाना इस्माईलाबाद में दी शिकायत में बताया कि दो सितंबर को करीब साढ़े छह बजे उसके पिता दोनों भाईयों को दुकान पर छोड़कर इस्माईलाबाद किसी काम से आ गए थे। थोड़ी देर बाद उनकी दुकान पर रोहित, बिन्दु, मोहित, बिट्टु निवासी गांव लौटनी व राजू आ गए। रोहित व उपरोक्त सभी कहने लगे कि उन्हें शराब पीनी है। गिलास व खाने का सामान दो।
विज्ञापन

उसके भाई गुरजेंट ने रोहित को कहा कि वे अपनी दुकान बंद कर रहे हैैं। यह बात सुनते उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोग इकट्ठा होते देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसने पिता सुरेंद्र को फोन करके मौका पर बुला लिया। घायल को इस्माईलाबाद के प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए जहां से डाॅक्टर ने उन्हें अंबाला के लिए भेज दिया। वहां से उसके भाई को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें