फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी लड़ाई खत्म नहीं, ट्रैक्टर तैयार रखें किसान

विज्ञापन
किसान महापंचायत को संबोधित करते भाकियू नेता राकेश टिकैत। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा कि किसानों ने एकता का परिचय देते हुए कृषि कानूनों को वापस करवाया था। अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। एमएसपी सहित कई मुद्दे बाकी हैं, जिन्हें सरकार आंदोलन के बिना नहीं मानेगी। सभी किसान अपने ट्रैक्टर तैयार रखें, कभी भी आंदोलन का बिगुल बज सकता है। टिकैत रविवार को गांव डल्ला माजरा के एक निजी पैलेस में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है। चाहे वह बिजली कटौती की बात हो या फिर किसानों पर से मुकदमे वापस लेने की बात, सरकार अपने हर वादे से मुकर रही है। सरकार के साथ हुई बैठक में सभी मुकदमे वापस लेने की बात हुई थी, लेकिन अब उन मुकदमों में कई किसानों पर दबिश दी जा रही है। टिकैत ने कहा कि अगर पुलिस किसी एक किसान को भी गिरफ्तार करेगी तो साथ में वे खुद गिरफ्तारी देंगे। सरकार का किसी भी तरीके का दबाव सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाकियू की ओर से हरिद्वार में 16 जून से चिंतन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी की परेड में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली ट्रैक्टरों लेकर पहुंचे सभी किसानों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन को मजबूत करना है तो किसानों को आपसी एकता बनाए रखनी होगी। एकजुटता से ही संगठन मजबूत बनेगा और किसानों को अपना हक लेने में उतनी ही आसानी होगी।
विज्ञापन

महापंचायत में आंदोलन के दौरान सैनी माजरा टोल संघर्ष समिति के सदस्यों को राकेश टिकैत ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम नाथ ठोल ने किया। मंच संचालन मनजीत सिंह ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, प्रदेशाध्यक्ष रतनमान, प्रदेश महासचिव लाडी सिंह, रवि आजाद, अंबाला मंडल के प्रधान बलदेव सिंह, हरपाल सिंह, सुखवीर कौर, गुलाब सिंह, मनजीत सिंह, प्रेम, रवि, काला जंधेडी, गुरमीत जैतपुरा, प्रदुमन, रिंकू, नीरज, राजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें