इस्माईलाबाद। जमीन के विवाद में मारपीट करने व गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बलजिंद्र सिंह निवासी डेरा नैसी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनके खेत के साथ मारकंडा नदी का बांध बना हुआ है। बांध से रास्ता जाता है जो पंचायत द्वारा बनाया जा रहा है, उस रास्ते में उनकी चार से पांच फीट जगह आती है। कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर मिट्टी डाल रखी है। 6 जुलाई को जोरा सिंह, जोगिंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, बलदेव सिंह उनसे बात करने के लिए उसे घर से बुला कर ले गए और रास्ते में उसके व उसकी पत्नी के साथ हाथापाई की और ईंट से उसके सिर पर वार किया उसके भाई सोहन लाल के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद