चार महीने पहले जाति सूचकशब्द बोलकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बंटी उर्फ कृपाल वासी अजराना कलां को जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि दिनांक 30 मार्च को बलवंत सिंह वासी अजराना कलां ने थाना झांसा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 29 मार्च की शाम वह अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में अमन, छोटा अमन, दीपु व अन्य 20-25 युवक पुरानी रंजिशको लेकर जाति सूचक शब्द बोलते हुए मारपीट करने लगे थे। आरोपियों ने उसे गंडासी व लोहे की रॉड से मार कर घायल कर दिया था। बयान पर थाना झांसा में मामलादर्ज करके जांच करते हुए 17 अप्रैल को आरोपी राय सिंह, 9 मई को आरोपी भानुप्रताप उर्फ भानु को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 18 जून तीसरे आरोपी अमन, 1 जुलाई को चौथे आरोपी अमन तंवर उर्फ छोटा अमन को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था। अब 21 जुलाई को पुलिस ने पांचवें आरोपी बंटी उर्फ कृपाल को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है।