कुरुक्षेत्र। ट्रांसफार्मर हैंडलिंग वर्कशॉप में लगी पर काबू पाने का प्रयास करते दमकलकर्मी।
कुरुक्षेत्र। पिहोवा-कुरुक्षेत्र पर गांव ज्योतिसर के पास उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के ट्रांसफार्मर हैंडलिंग वर्कशॉप में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही ज्योतिसर पुलिस चौकी के प्रभारी महेंद्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। पुलिस ने सड़क को दोनों ओर से डायवर्ट कर ट्रैफिक को कंट्रोल किया, क्योंकि ट्रांसफॉर्मर ऑयल में लगी भीषण आग से गहरे काले रंग के निकल रहे धुएं से सड़क पर चलना भी मुश्किल रहा था।
शाम चार बजे लगी इस आग पर दमकल की पांच गाड़ियों ने दो घंटे से ज्यादा समय में काबू पाया। गनीमत रही कि उस समय वर्कशॉप में कार्य कर रहे सभी कर्मचारी वर्कशॉप से बाहर निकल आए। किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रांसफार्मर हैंडलिंग वर्कशॉप के जेई जितेंद्र व एसडीओ सुनील कुमार मौके पर पहुंचे।उन्होंने आशंका जताई कि तेज हवा के चलते कहीं शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसकी वजह से आग लगते ही तेजी से भड़क गई। अभी मामले की जांच की जा रही है। अभी आग से हुए नुकसान का आकलन करना भी मुश्किल है। संवाद