कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने एक महिला चिकित्सक को बीएसएनएल सिम का केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर 12 हजार 141 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर थाना में महिला चिकित्सक ने दी। शिकायत में बताया कि 29 जुलाई को दोपहर 12:14 बजे उसके फोन पर कॉल आई, जिसमें उन्हें बीएसएनएल सिम का केवाईसी अपडेट नहीं करने पर सिम बंद होने की बात कही गई। कुछ देर बाद उनकी तरफ से लिंक भेजा गया। लिंक खोलने के बाद उसे पर्सनल डिटेल भरने के लिए कहा और 10 रुपये की पेमेंट करने को कहा। उसने डेबिट कार्ड से पेमेंट करने की कोशिश की तो वह नहीं हुई। 2-3 बार फिर कोशिश की, मगर पेमेंट नहीं हुई तभी उसके फोन पर तीन ओटीपी आए, मगर उन्होंने ओटीपी शेयर नहीं किया। करीब दोपहर सवा एक बजे धोखाधड़ी की भनक लगने पर बैंक पहुंचकर खाता फ्रीज करवा दिया, मगर तब खाते से तीन ट्रांसफर बार में 12 हजार 141 रुपये निकल चुके थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू दी।