फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस हिरासत से फरार हुई महिला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक महीना पहले पुलिस हिरासत से फरार आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी ज्ञाना देवी निवासी फकीराबाद जिला बदायूं यूपी को कारागार भेज दिया। आरोपी महिला अफीम के साथ पकड़ी गई थी।
विज्ञापन

थाना सदर में 12 सितंबर को दर्ज शिकायत में एएसआई सुखवीर सिंह ने बताया था कि आठ सितंबर को एंटी नारकोटिक्स की टीम ने पिपली बस अड्डे के पास से ज्ञाना देवी को दो किलो 630 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। महिला आठ दिन के पुलिस रिमांड पर चल रही थी।
टीम ने आरोपी महिला की शिनाख्त पर अफीम सप्लाई करने के आरोपी प्रमोद निवासी नवाब गंज गोटिया जिला बदायूं को गिरफ्तार कर अदालत से 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।पूछताछ के बाद टीम ने आरोपी प्रमोद को हवालात में बंद कर दिया जबकि आरोपी ज्ञाना देवी को महिला सिपाही की निगरानी में रखा था।
विज्ञापन

सुबह आरोपी ज्ञाना देवी की मांग पर महिला सिपाही उसे शौचालय लेकर गई थी। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो धक्का मारकर दरवाजा खोला तो अंदर खिड़की खुली हुई थी। ज्ञाना देवी खिड़की से कूदकर फरार हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गुप्त सूचना पर गंगा जी घाट कछला बदायूं यूपी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें