फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसे का शिकार हुए पिता-पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कार में सवार होकर जा रहे पिता-पुत्र हादसे का शिकार हो गए। हालांकि इनका बचाव हो गया लेकिन घायल हुए तो कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सुभाष नगर के रहने वाले साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार चला रहा था तो उसके पिता राकेश कुमार व पड़ोसी मयंक सेठी पीछे बैठे थे। वे नलवी-ठोल के पास पहुंचे ही थे कि एक कैंटर चालक ने कैंटर को लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कैंटर उनकी कार को खेतो की ओर बनी दुकान तक घसीटकर ले गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनके पिता को चोटें आई तो आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें