फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर 13 को दिल्ली कूच करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक जाट धर्मशाला में हुई। इस बैठक में एमएसपी गारंटी, कर्ज मुक्त और लखीमपुर खीरी कांड मामले सहित अन्य मांग के समर्थन में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही 13 फरवरी के दिल्ली कूच को लेकर रणनीति बनाई गई। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तेजबीर मोहड़ी ने कहा कि बैठक में 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर रणनीति बनाई गई है, जिसके तहत किसान का समूह गांव-गांव जाकर किसानों को दिल्ली कूच का निमंत्रण देगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजू नंबरदार ने बताया कि दो फरवरी को हथीरा गांव में बाला सुंदरी मंदिर में माथा टेकने के बाद ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च हथीरा से होते हुए बारवा, बारना, कैंथला व घराड़सी में किसानों को दिल्ली कूच के लिए प्रेरित करेगा। गांवों में किसानों की नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएगी। 13 फरवरी के लिए सभी किसानों को एकजुट किया जाएगा। एमएसपी गारंटी, कर्ज मुक्त और लखीमपुरी खीरी कांड में किसानों को इंसाफ दिलाने के साथ अन्य मामलों को लेकर किसान दिल्ली का घेराव करेंगे। बैठक में संजीव आलमपुर, दिलबाग बारवा, जयभगवान सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें