फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रैक्टरों संग सड़कों पर उतरे किसान, निकाला मार्च

Sun, 18 Feb 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। आंदोलनरत किसानों के समर्थन में शनिवार को भाकियू चढ़ूनी गुट ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरा। जिलेभर में ट्रैक्टर मार्च निकाल कर अपनी शक्ति दिखाई। जिले के थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद, लाडवा, इस्माईलाबाद और बाबैन में तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकाल कर सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया।
ट्रैक्टर मार्च से कई जगहों पर जाम के हालात भी बने रहे तो वहीं इन पर सवार किसान नारेबाजी भी करते रहे। ट्रैक्टर मार्च के चलते जिला व पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से चौकन्ना रहा और खुफिया कर्मी भी पूरी तरह से अलर्ट रहे। पिहोवा में भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने खुद ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभाल मार्च का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

थानेसर में थीम पार्क किसान नेता अमरीक सिंह के नेतृत्व में 100 से ज्यादा ट्रैक्टरों के साथ किसान एकजुट हुए, जो पुराना बस अड्डा होते हुए अग्रसेन चौक, नया बस अड्डा, उपायुक्त आवास, शहीद उद्यम सिंह चौक, सुंदरपुर रेलवे पुल से होते हुए वापस थीम पार्क पहुंचे। पिहोवा में कुरुक्षेत्र रोड पर अनाज मंडी से ट्रैक्टर मार्च की शुरुआत की गई। तहसील से होकर मार्च वापस शुरुआत स्थल पर संपन्न हुआ।
शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे किसान अपने ट्रैक्टर के साथ पिहोवा की अनाज मंडी में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। यहां 300 से ज्यादा ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए। दोपहर करीब 12 बजे गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कतार में सबसे पहले ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभाल मार्च को आगे बढ़ाया। इस दौरान किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। यह मार्च कुरुक्षेत्र से रोड से होता हुआ पिहोवा के मुख्य चौक पर पहुंचा। इस दौरान डायल-112 की टीम ने शहर में यातायात व्यवस्था संभाले रखी।
उधर, पंजाब सीमा से सटे ट्यूकर बॉर्डर पर पंजाब की तरफ दोपहर करीब दो बजे 100 से ज्यादा किसान एकत्रित हुए। हालांकि उनमें से किसी ने भी मारकंडा पुल पार कर हरियाणा बॉर्डर की तरफ आने का प्रयास नहीं किया। यहां पहले ही किसानों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के साथ आरएएफ और बीएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला था। इस दौरान खुफिया तंत्र सतर्क रहा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उपकरणों को तैयार कर लिया गया था।
तीन घंटे में नापा शहर
ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसानों ने तीन घंटे के अंदर पूरा शहर का चक्कर लगाया। मुख्य चौक के बाद किसान कैथल रोड पर कैंची चौक से घूम कर अंबाला रोड पर गुरुद्वारा बाउली साहिब मार्ग से होते तहसील तक पहुंचे। तहसील होते हुए किसान गुहला रोड व ड्रेन से होकर अंबाला रोड और बस अड्डे से होकर कुरुक्षेत्र रोड अनाज मंडी पहुंचे, जहां मार्च का समापन हुआ। रविवार को ब्रह्मसरोवर पर चढ़ूनी गुट महापंचायत करेगा। इसमें सभी किसान जत्थेबंदियां, लंगर कमेटी, टोल कमेटी, किसान संगठन, मजदूर संगठन और खाप के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस महापंचायत में दिल्ली कूच सहित विभिन्न मसले पर विचार-विमर्श कर फैसला लिया जाएगा।

शाहाबाद में सरकार विरोधी नारेबाजी

शाहाबाद। आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के समर्थन और न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस और किसान नेता जसबीर सिंह मापूमजरा ने किया।
सुबह से ही किसान ट्रैक्टरों के साथ अनाजमंडी में एकत्रित होना शुरू हो गए थेष दोपहर 12:30 बजे मार्च शुरू हुआ। यह मार्च लाडवा रोड से होते हुए पहले जीटीरोड और उसके बाद बराड़ा रोड से होते हुए वापिस अनाजमंडी में ही संपन्न हुआ। मार्च के दौरान किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी और एमएसपी लागू किए जाने की मांग की। प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि सरकार एमएसपी दे देती, तो किसानों को इस तरह से सड़कों पर उतरकर आंदोलन न करना पड़ता।
विज्ञापन

किसान नेता जसबीर सिंह मामू माजरा ने कहा कि अगर किसानों को अब एमएसपी न मिली तो फिर कभी मिल नहीं पाएगी। इसलिए किसान एमएसपी लिए बिना आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर हरकेश खानपुर, सुखचैन सिंह पाडलू, शहरी प्रधान पवन बैंस, राजन तनेजा, अशोक कुमार, हाकम सिंह सूरा, सरपंच अमरजीत सिंह मामू माजरा, बलविन्द्र सिंह दामली, कुक्की, कुलदीप दिनारपुर, बलविंद्र सिंह दामली, देवी लाल खरींडवा, रामपाल चढूनी, साधु राम, रविंद्र सिंह किशनगढ़ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें