फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिलेगी 80 फीसदी सब्सिडी : डाॅ. गिरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को जैविक खाद की खरीद पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. गिरीश नागपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैविक खाद की बिक्री को आसान बनाने के लिए पांच किलोग्राम तक की छोटी पैकिंग बेचने और 10 मीट्रिक टन तक स्टॉक रखने वाले डीलरों को लाइसेंसिंग नियमों में छूट मिलेगी। यह छूट एफओएम, एलएफओएम और पीआरओएम जैविक खादों पर लागू होगी। योजना जल्द लागू की जाएगी। इससे किसानों को आर्थिक लाभ और छोटे विक्रेताओं को व्यापार में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें