फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मालिकाना हक व अन्य मांगों को लेकर किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पिहोवा। मांगों को लेकर एसडीएम सोनू राम को ज्ञापन सौंपते विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी।
विज्ञापन
पिहोवा। किसानों को जमीनों का मालिकाना हक़ दिलाने और किसानों के ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिये विभिन्न किसान संगठनों द्वारा एक किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया । इसके बाद किसानों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सोनू राम को सौंपा गया। किसानों को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तजिंदर सिंह चीमा ने कहा कि जब तक किसानों को जमीनों के मालिकाना हक नहीं मिलते तब तक संघर्ष जारी रहेगा ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज आवारा पशुओं की तादाद इतनी बढ़ गई है कि ये किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं और सड़कों पर आकर दुर्घटना का कारण बनते हैं। यदि पशुओं के कारण कोई सड़क दुर्घटना होती है तो पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। नए भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल को सरकार द्वारा वापस लिया जाए और जिस भूमि का अधिग्रहण हुआ है उस भूमि के साथ किसानों को रास्ते व पानी निकासी का प्रबंध किया जाए। सरकार द्वारा बरसात से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए।उन्होंने कहा कि किसानों को लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन को जल्दी से जारी किया जाए। इस मौके पर भाकियू (शहीद भगत सिंह), आजाद किसान यूनियन,भाकियू (सर छोटूराम)पगड़ी सम्भाल जटटा तथा किसान संघर्ष समिति के सदस्यों सहित भारी संख्या में किसान मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें