फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्यूकर बार्डर पर डटे रहे किसान, चढूनी आज बनाएंगे रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा/शाहाबाद। दिल्ली कूच करने को लेकर ट्यूकर बार्डर पर पंजाब के किसान सोमवार को भी डटे रहे, जिसके चलते सुरक्षा बलों के जवान भी पूरी तरह से अलर्ट रहे। अब इन किसानों की निगाहें छह मार्च को लिए जाने वाले निर्णय पर टिक गई हैं, जिसके साथ ही प्रशासन भी अब यहां सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार्डर पर किसान लगातार मोर्चा लगाए हुए हैं, जहां गत दो दिन हुई बारिश के बावजूद भी वे यहां जमे रहे। सोमवार को भी यहां किसानों ने न केवल अपना रोष जाहिर किया बल्कि बैठक करते हुए पूरे हालात पर चर्चा भी की। वहीं अब किसानों को शंभू बार्डर से मिलने वाले संदेश का इंतजार है। उधर, जिला प्रशासन भी यहां सील की गई सीमा पर कोई ढील नहीं दे रहा है। जहां सुरक्षा बलों के जवान पुख्ता बंदोबस्त के साथ तैनात है वहीं किसानों की हर गतिविधि पर भी निगाहें टिकाए हुए हैं। उधर इस्माईलाबाद के कुम्हार माजरा बार्डर पर भी जवान तैनात है। हालांकि दोनों जगह फिलहाल शांति है, लेकिन प्रशासन अपने स्तर पर हर संभव पुख्ता बंदोबस्त किए हुए हैं। उधर शाहाबाद में प्रशासन ने बैरिकेडिंग पूरी तरह से हटा दी है और अब सोमवार को भी यहां से वाहन सामान्य दिनों की तरह दौड़ते रहे। हालांकि ये वाहन अंबाला तक ही जा पा रहे हैं जबकि शंभू बार्डर सील होने के चलते आगे बढ़ने के लिए डायवर्ट रूटों से ही सफर तय करना पड़ रहा है। भाकियू चढूनी गुट की मंगलवार को जाट धर्मशाला में अहम बैठक होगी, जिसमें वर्तमान हालात पर चर्चा के साथ आंदोलन को लेकर नई रणनीति तय की जाएगी। बैठक के बाद चढूनी इस रणनीति का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें