फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नगरपालिका कार्यालय में किसानों का धरना

Sat, 08 Apr 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। किसानों ने अपनी मांगों के संदर्भ में नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले पांच माह से अपना कार्य करवाने के लिए वे कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई न कोई खामी निकालकर टरकाऊ नीति के तहत उनका कार्य नहीं किया गया।
उन्होंने आरोप लगाए कि नगरपालिका में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। क्षेत्र के दो किसान परिवारों मुख्तियार सिंह की भतीजी बलजीत कौर तथा अजीत कौर ने रजिस्टरी करवानी थी, जिसको लेकर तहसीलदार द्वारा एनडीसी की मांग की गई थी। इसी के चलते दोनों परिवारों ने नगरपालिका शाहाबाद में पांच माह पूर्व एनडीसी के लिए आवेदन किए थे, मगर उनकी एनडीसी नहीं मिली।
विज्ञापन

जिसके बाद किसानों ने परेशान होकर भाकियू चढूनी गुट की कोर कमेटी से संपर्क किया और अपनी समस्या बताई। इसके बाद किसान नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाकियू के प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार किसान को एनडीसी लेने के लिए अपने प्रार्थना पत्र के साथ केवल जमाबंदी व गिरदावरी की कॉपी लगानी होती है और बाकी की जांच का सारा कार्य नगरपालिका का होता है। फिर भी उन्हें परेशान किया जाता है।
उधर उप मंडलाधिकारी कपिल शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों से बातचीत की। किसानों ने अपनी समस्या बताई और इसके स्थायी हल की मांग की। मौके पर अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया कि 12 अप्रैल को दोनों किसान परिवारों को एनडीसी जारी कर दी जाएगी, जिस पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

इस मौके ब्लॉक प्रधान हरकेस खानपुर, कार्यकारी ब्लाक प्रधान जसबीर सिंह मामू माजरा, भाकियू युवा के हल्का प्रधान पंकज हबाना, पवन बैंस शहरी प्रधान, ब्लॉक सचिव हाकम रतनगढ़, परविंद्र सिंह, बलविंद्र नलवी, पाल हांडा, रविंद्र, बलविंद्र दामली, मनिंद्र बैंस, मेजर सिंह पाडलू, उपकार सिंह नलवी, कुलदीप दीनारपुर, देसराज रावा, राजन तनेजा, अशोक मक्कड़ और हरबंस सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें