पिहोवा। सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग के क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोल दिया है। इस पोर्टल पर संंबंधित गांव के किसान फसली नुकसान के ब्योरे को अपलोड कर सकते हैं।एसडीएम कपिल कुमार ने कहा कि पिछले शुक्रवार को देर रात्रि तेज हवा और तूफान के कारण जिन-जिन गांवों में आग लगी थी और इस आग के कारण फसलों व अन्य नुकसान हुआ है। इन गांवों के किसान अपने नुकसान का ब्योरा सरकार के राजस्व विभाग के क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दे सकता है। यह क्षतिपूर्ति पोर्टल वीरवार से खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल केवल उन गांवों के लिए खोला गया है, जिन गांवों में तेज आंधी के कारण आग लगने से नुकसान हुआ है। इन गांवों के किसान पोर्टल पर नुकसान का ब्योरा अपलोड कर सकते हैं। संवाद