फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल अवशेष भूमि में मिला कर उपजाऊ शक्ति बढ़ाए किसान : डाॅ. सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। खंड कृषि अधिकारी कार्यालय में फसल अवशेष प्रबंधन के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील मान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें फसल अवशेष प्रबंधन में विभिन्न विभागों अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों ने हिस्सा लिया।उन्होंने कहा कि फसल अवशेष को खेत में मिलाने से भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है। जो किसान स्वयं गेहूं के अवशेष में आग लगाता पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वह किसान दो वर्ष तक अपनी फसल को एमएसपी पर नहीं बेच सकेगा। भूमि रिकॉर्ड में भी रेड एंट्री दर्ज कर दी जाएगी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अंकित पुनिया ने कहा कि जल्द ही गांव में मुनियादी करवा कर किसानों को सचेत किया जाएगा और किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें